बक्सर, फरवरी 6 -- डुमरांव। 8 फरवरी 2025 को प्रखंड के कोरानसराय स्थित मध्य विद्यालय परिसर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के दक्षिण बिहार प्रांत के संगठन मंत्री संतोष दूबे ने दिया है। उन्होंने बताया की इसका मुख्य उद्देश्य हिन्दू जागरण की दिशा को नई उर्जा एवं चेतना प्रदान करना है। इसके आयोजक मंडल में प्रमुख रूप से हृदयानंद पांडेय, सत्यदेव मिश्र, सुमित कुमार शर्मा, गोविंद तिवारी शामिल हैं, जो तैयारी के अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। कार्यक्रम सुबह 12 बजे से संध्या 3 बजे तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...