चतरा, फरवरी 6 -- लावालौंग, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र स्थित कल्याणपुर चौक के मैदान में 8 फरवरी को विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजन के दौरान शिव को आदि गुरु एवं जगत गुरु मानने की परंपरा पर आधारित विचार-विमर्श किया जाएगा। शिव तत्व, गुरु परंपरा और आध्यात्मिक चेतना से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। महोत्सव में राष्ट्रीय संरक्षक अमन सिंह, प्रदेश संरक्षक अनिल साहू, पर्यावरण संरक्षक रवि शर्मा सहित लातेहार, पलामू, चतरा और हजारीबाग जिले से बड़ी संख्या में शिव शिष्य परिवार के सदस्य शामिल होंगे। चतरा प्रभारी भाई अजीत ने बताया कि यह कार्यक्रम श्रद्धेय भाई बदनजय जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। आयोजन को लेक...