मुंगेर, फरवरी 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि पटेल परिवार संघ, जमालपुर की ओर से शुक्रवार को वलीपुर स्थित रामजीवन मंडल के आवास पर पदधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता रामजीवन मंडल ने की, तथा संचालन मुनीलाल मंडल ने किया। बैठक में वार्षिक मिलन समारोह मनाने तथा संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 8 फरवरी को जमालपुर मुंगेर पथ स्थित नप की रॉयल पैलेस परिसर में पटेल परिवार संघ की वार्षिक मिलन समारोह मनाया जाएगा। तथा मिलन समारोह में पलेट परिवार संघ के राजनीतिज्ञों व बुद्धिजीवियों के परिवार सदस्यगण भी शामिल होंगे। इसके अलावा संघ की संगठात्मक मजबूती को लेकर विस्तार पर चर्चाएं की जाएगी। ताकि हमारी भागीदारी हर क्षेत्र में हो सके। मौके पर गोपाल कृष्ण कुमार, आर्यन कुमार, रिशु, चंदन मंड...