नई दिल्ली, फरवरी 2 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने आज अरविंद केजरीवाल पर खूब निशाना साधा। सैनी ने केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि 8 फरवरी के बाद उनकी शक्ल ऐसी हो जाएगी जैसे शादी के अंदर फूफा की होती है। सैनी ने यमुना में जहर वाले दावे पर भी केजरीवाल की खूब खिंचाई की। हरियाणा के सीएम ने कहा कि तो झूठा होता है पर यह तो महाझूठा है। सैनी ने कहा कि केजरीवाल ने 5 यमुना को साफ करने का अपना वादा नहीं निभाया। सीएम सैनी आज दिल्ली के मुंडका से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र दराल के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। हरियाणा सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल झूठ बोलते हैं। इन्होंने सिर्फ दिल्ली के लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाए हैं। सबसे माफी मांगता फिरता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल बाद में ऐसा मासूम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.