उज्जैन, अक्टूबर 31 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में हैरान करने वाला एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़का और लड़की की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच शादी से 8 दिन पहले 45 साल की समधन 50 साल के समधी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चों की शादी सगाई की बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। परिवार वालों ने कई जगह उनकी तलाश की। जब दोनों नहीं मिले तो पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू की। पुलिस महिला को बरामद कर थाने लेकर पहुंची। महिला ने घर जाने से इनकार करते हुए समधी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने महिला को काफी समझाया, लेकिन महिला नहीं मानी और समधी के गांव चली गई। पुलिस ने बताया कि दोनों बालिग हैं और यह व्यक्तिगत मामला है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.