नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Tata Steel Share: टाटा स्टील के शेयरों में आज सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के Q3 नतीजे बाजार के अनुमान के मुताबिक रहने के बाद शेयर ने नया रिकॉर्ड बना लिया। शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील का शेयर करीब 3 फीसदी चढ़कर 203 रुपये के स्तर तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 197.05 रुपये पर बंद हुआ था। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये हो गया। साल 2026 में अब तक टाटा स्टील का शेयर करीब 10.20 फीसदी की बढ़त दर्ज कर चुका है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।शेयरों के हाल तकनीकी नजरिए से भी टाटा स्टील का शेयर मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। यह शेयर 5 दिन से लेकर 200 दिन तक की सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो साफ तौर पर बुलिश ट्रेंड का संकेत देता है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.