देवघर, मार्च 2 -- देवघर,प्रतिनिधि। तिलक सेवा समिति देवघर द्वारा 8 मार्च शनिवार को अपराह्न तीन बजे से समिति के पदाधिकारी बिपुल कुमार मिश्रा के निजी आवास पुरनदाहा देवघर में सबरंग हास्य कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय ने कहा कि समिति की ओर से भव्य हास्य कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन 8 मार्च को किया जाएगा। इस अवसर पर सबरंग हास्य कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक कविता पाठ होगा, जिसे सुनकर सभी लोग हंसते हंसते लोट-पोट हो जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.