देवघर, फरवरी 22 -- देवघर। रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर में आपातकाल के 50 वर्ष के तहत भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख विषय पर विकसित भारत युवा संसद जिला स्तरीय कार्यक्रम 2026 का आयोजन 8 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य देश के युवाओं एवं छात्र-छात्राओं के लिए एक मंच प्रदान करना है। जहा वे आपातकाल के 50 वर्ष के तहत भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख विषय पर अपने विचारों और सुझावों को साझा करेंगे। इसमें सभी पंजीकृत प्रतिभागी जिन्होंने माई भारत पोर्टल एचटीटीपीएस://माईभारत डॉट जीओवी डॉट इन/ पर पंजीकृत किया है। वे सभी इस कार्यक्रम में भाग लेगें, जिसका आयु-सीमा 18 से 25 वर्ष तक है। इस आयोजन को लेकर शनिवार को आरडीबीएम कॉलेज देवघर की प्राचार्या डॉ.सुचिता कुमारी के नेतृत्व में कॉलेज में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए...