नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- 8th Pay Commission latest: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। हालांकि, वेतन आयोग से जुड़ी कई तरह की खबरें चल रही हैं। इनमें से एक खबर डीए और डीआर के बेसिक सैलरी में मर्जर की है। अब केंद्र सरकार ने सदन को इसके बारे में विस्तार से बताया है। एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण में वित्त मंत्रालय ने संसद को सूचित किया है कि वह इस समय मूल वेतन में महंगाई भत्ते (डीए) या महंगाई राहत (डीआर) को शामिल करने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी इसको लेकर आशंका जता रहे थे।क्या कहा वित्त मंत्रालय ने? लोकसभा सांसद आनंद भदौरिया ने केंद्र सरकार से दो प्रमुख बिंदुओं पर ठोस जवाब मांगा था। उन्होंने पूछा था कि क्या आठवें वेतन आयोग को...