भागलपुर, जनवरी 17 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा चयन आयोग द्वारा दो पालियों में आयोजित की जाने वाली 'पुलिस अवर निरीक्षक' की प्रारंभिक लिखित परीक्षा आगामी 18 और 21 जनवरी को भागलपुर के 21 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें 17,659 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संबंधित परीक्षा केंद्र अधीक्षक, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार एवं बुधवार को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी। सभी 21 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को 8,832 एवं बुधवार को 8...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.