रांची, नवम्बर 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने के अवसर पर शुक्रवार को राज्य में 8,792 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों में जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के 329 अधिकारी, 8,291 सहायक आचार्य, 22 दंत चिकित्सक और 150 कीट पालक शामिल थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांकेतिक रूप से इन सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर कई अभ्यर्थियों को मंच से अपना अनुभव साझा करने का मौका भी दिया गया, जिससे उनकी नियुक्ति मिलने की खुशी और उत्साह सभी के सामने आया। दीपमाला, उप समाहर्ता दुमका की दीपमाला को उप समाहर्ता पद के लिए नियुक्ति पत्र मिला। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीपमाला उप समाहर्ता का नियुक्ति पत्र पाकर बेहद खुश नजर आईं। वर्ष 200...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.