जमशेदपुर, जून 3 -- शहर के दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2025 में सफलता हासिल की है। इनमें अभिनव क्षितिज ने ऑल इंडिया रैंक 791 प्राप्त कर शहर के तीसरे टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। अभिनव को फिजिक्स में 91, मैथ्स में 67 और केमिस्ट्री में 59 अंक प्राप्त हुए हैं। कुल मिलाकर उन्हें 217 अंक प्राप्त हुए हैं। अभिनव ने अपनी सफलता के पीछे की रणनीति साझा करते हुए बताया कि उन्होंने दसवीं कक्षा से ही जेईई की तैयारी शुरू कर दी थी। उनका कहना है कि जिस दिन जो टॉपिक पढ़ता था, उसी दिन उसका रिवीजन जरूर करता था। उनका पढ़ाई का रूटीन 8 से 10 घंटे प्रतिदिन का था। उन्होंने बताया कि सफलता के लिए पढ़ाई को चरणबद्ध और योजना के साथ करना चाहिए। क्या पढ़ना है और क्या नहीं, यह स्पष्ट होना चाहिए। टॉपिक पूरी तरह क्लियर होना चाहिए। साथ ही मन को रिफ्रेश...