भभुआ, जनवरी 6 -- भभुआ। पंचायतों में अभियान के तहत मंगलवार को आयोजित शिविर में 790 किसानों का निबंधन और 2810 का ई-केवाईसी किया गया। डीएम की अध्यक्षता में सीओ व बीएओ की बैठक भी हुई। इस कार्य के लिए 9 जनवरी तक पंचायतों विशेष कैंप लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें। डीएम ने शिविर में कृषि समन्वयक, अंचलाधिकारी, हल्का कर्मचारी, कृषि सलाहकार सहित संबंधित कर्मी सक्रिय रूप से भाग लेते हुए किसानों को सहयोग करने का निर्देश दिया। डीएओ द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निबंधन जरूरी है। जिला प्रशासन द्वारा सभी किसानों से शिविर में पहुंचकर निबंधन और ई-केवाईसी कराने की अपील की है। बैंकों की सुस्ती पर डीडीसी ने जताई नाराजगी भभुआ। कैमूर जिले में स्वरोजगार योजनाओं की धीमी प्रगति पर जिला प...