समस्तीपुर, फरवरी 24 -- विभूतिपुर। जेपीएनएस प्लस टू स्कूल परिसर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग से विधानसभा क्षेत्र में 117.839 करोड़ की लागत से 155.038 किमी लम्बी कुल 79 सड़कें बनी हैं। जिसमें विभूतिपुर प्रखंड में 99.7287 करोड़ की लागत से 132.905 किमी लम्बी और दलसिंह सराय प्रखंड में कुल 18.1111 करोड़ की लागत से 22.133 किमी लम्बी कुल 17 सड़कें बनी है। वही विधानसभा अंतर्गत दलसिंहसराय प्रखंड के 6 पंचायतों समेत विभूतिपुर प्रखंड के 29 पंचायतों म्ें कुल 24.35 किमी लम्बाई की 21 सड़को पर कार्य अभी जारी है। उन्होनें बताया कि जो भी सड़कें 31 मार्च तक आउट आफ मेंटिनेंस में हैं योजना में ले ली गई है। मौके पर अरविंद कुमार दास, महेश कुमार, रामबालक सहनी, घनश्याम कुमार, सतीश ठाकुर, बबलू आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.