श्रावस्ती, दिसम्बर 8 -- श्रावस्ती। पुलिस ने 79 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। सिरसिया थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय टीम के साथ सोमवार को कच्ची शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने शिवपुरा गांव के पास से 79 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। साथ ही पांच आरोपियों आजाद उर्फ बुड्ढा पुत्र महाजन निवासी बदलपुर, गुल्ले पुत्र सहजराम निवासी ओझा पुरवा, महाजन पुत्र राम गुलाम निवासी बदलपुर, जीवनलाल पुत्र बिन्दु निवासी बदलपुर व शीतल पुत्र छोटे लाल निवासी ओझापुरवा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...