नैनीताल, नवम्बर 28 -- नैनीताल। 79 यूके बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश कौशिक आज शनिवार को अपने पद से सेवामुक्त हो जाएंगे। कर्नल कौशिक ने 9 नवंबर 2023 को 78 बटालियन हल्द्वानी से स्थानांतरित होकर नैनीताल में पदभार संभाला था। कर्नल कौशिक ने एकता और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए नैनीताल ग्रुप में जूनियर और सीनियर विंग के कुल 23 विद्यालयों में एनसीसी इकाइयां स्थापित कीं, जबकि अनुशासनहीनता के चलते पांच विद्यालयों में इकाइयां बंद भी कराई। उनके नेतृत्व में डीएसबी परिसर नैनीताल के कई कैडेट भारतीय सेना में अधिकारी चयन के लिए सफल हुए। डीएसबी परिसर में इंडोर शूटिंग रेंज की स्थापना में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यकाल के दौरान बटालियन के अनेक कैडेटों ने गणतंत्र दिवस परेड, थल सेना कैंप, एमएच अटैचमेंट, एडवांस्ड लीडरशिप कोर्स और पर्व...