सराईकेला, दिसम्बर 13 -- 79वीं संतोष ट्रॉफी सीनियर स्टेट टीम कैंप के लिए जिले के दो फुटबॉलरों का हुआ चयन 79वीं संतोष ट्रॉफी सीनियर स्टेट टीम कैंप के लिए जिले के दो फुटबॉलरों का हुआ चयन -संतोष ट्रॉफी रांची में 19 से शुरू खरसावां, संवाददाता। रांची में खेले जाने वाले 79वीं संतोष ट्रॉफी सीनियर स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 के लिए झारखंड फुटबॉल सीनियर स्टेट टीम कैंप के लिए जिला के आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र के दो खिलाड़ी विशाल महतो और सोमचांद हांसदा का चयन हुआ है। बताया जाता है कि 79वीं संतोष ट्रॉफी इस बार रांची में खेला जाएगा। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव दिलदार, डीएसओ अमित कुमार, डीएसए के कोषाध्यक्ष पिनाकी रंजन, पूरे डीएसए परिवार आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां के प्रशिक्षक बलराम महतो, संजय सुंडी की ओर से विशाल महतो और सोमचं...