फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- फरीदाबाद। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को साप्ताहिक विशेष टीकाकरण का आयोजन किया गया। इसमें अशून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवतियों को शामिल किया गया। अभियान के पहले 788 बच्चों एवं 173 गर्भवतियों का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने इस अभियान के तहत 390 सत्रों में टीकाकरण होगा। पहले दिन सत्र आयोजित किए। विशेष टीकाकरण सप्ताह के दौरान 733 बच्चों को पेंटा व 718 बच्चों को खसरा का पहला टीका लगाया जाएगा। वहीं 689 को एमआर का द्वितीय एवं 515 बच्चों को एफआईसी का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा विशेष सप्ताह के दौरान शून्य से एक वर्ष में 1691, एक से दो वर्ष के 851 तथा दो से पांच वर्ष के 896 बच्चों का टीकाकरण होगा। इसके अतिरिक्त टीडी-10 टीका 753, टीडी-16 टीका 689 त...