गया, फरवरी 10 -- जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी में शराब तस्करी में दो बोलेरो गाड़ी पकड़ी गई। दोनों वाहन से 786 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि उत्पाद थाना शेरघाटी की टीम ने सोमवार की रात फतेहपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। जयपुर गांव के पास और गोहरा सौजना के पास दो बोलेरो गाड़ी पकड़ी गई। दोनों वाहन से कुल 372 लीटर शराब निकली। 786 बोतल शराब के साथ तीन दबोचे गए। खिजरसराय थाना क्षेत्र के महादेव बिगहा और हजारीबाग (झारखंड) के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत रोसइया धमना गांव के राहुल कुमार व चौपारण थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी अमर कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में एएसआई मो. हाबिल और अजय कुमार सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.