चाईबासा, जुलाई 1 -- चाईबासा, संवाददाता। रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय स्कॉट हिंदी बालिका मध्य विद्यालय में किया गया। इसमें 785 बच्चों ने भाग लिया। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक अमित पोद्दार ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन तीन अलग-अलग ग्रुपों में किया गया। इसमें कक्षा एक से 10 तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रथम पाली 9:30 बजे पूर्वाहन से प्रारंभ होकर 11 बजे प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने-अपने विषय पर उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक से एक मनमोहक चित्र को कैनवास पर उकेरा। क्लब के अध्यक्ष हर्ष राज मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रायोजक रोटेरियन बनवारी लाल नेवटिया हैं और प्रायोजक की ओर से विजय प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.