फिरोजाबाद, दिसम्बर 1 -- फिरोजाबाद। नेत्रपाल सिंह रामबाबू स्मृति सेवा एवं सांस्कृतिक संस्थान के तत्वावधान में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपना नेत्र परीक्षण कराया। 300 से ज्यादा दृष्टि दोष के मरीज तथा 23 मोतिया बिंद के मरीज मिले। हरिप्यारी कुबेर शिशुशाला इंटर कॉलेज ककरऊ रेहना रोड पर आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का शुभारंभ पार्षद प्रतिनिधि रामगोपाल यादव ने करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लिए इस तरह के शिविर बहुत जरूरी हैं। यहां के लोग समय पर इलाज लेने के बजाए दुकान से गोली लेकर उपचार करते हैं, जो नुकसानदेह भी होता है। इस तरह के शिविर से लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं। नेत्र परीक्षक राकेश कुमार ने नेत्र परीक्षण किया। नेत्र परीक्षण शिविर में 783 लोगों ने नेत्र प...