गया, फरवरी 5 -- गया नगर प्रखंड स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति को 78.50 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है। बाजार समिति प्रांगण में करीब 56.48 एकड़ क्षेत्रफल में जरूरत के अनुसार बड़े-बड़े मार्केट काम्प्लेक्स भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। छह महीने के अंदर कृषि उत्पादन बाजार समिति शहर का महत्वपूर्ण व्यापार केंद्र होगा। भवनों का कराए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान गुरुवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने यह बातें कही। उन्होंने बताया कि गया जी की कृषि उत्पादन बाजार समिति परियोजना की कुल लागत 78.50 करोड़ रुपये है जो लगभग 56.48 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना जिले के किसानों, व्यापारियों और आमजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं व शेष बचे कार्यों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.