जौनपुर, जनवरी 9 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। डाक बंगला प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक रमेश सिंह ने कहा कि एसआईआर में शाहगंज विधानसभा के 78 हजार से अधिक वोटरों का नाम नहीं है। जिसमें मृतक, लापता, अन्यत्र गमन आदि वोटर शामिल हैं। जिनका पता लगाकर वास्तविक मतदाताओं का नाम जुड़वाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इस काम में पूरे मनोयोग से लगकर दस दिनों के भीतर शत प्रतिशत पूर्ण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से कटे 78 हजार वोटरों में 29 हजार ऐसे वोटर हैं जिनका नाम पुरानी तो लिस्ट में था। लेकिन वर्तमान सूची में नहीं है। इसके अलावा 11870 मृतक, 4728 लापता तथा 32661 मतदाताओं को स्थाई रूप से अन्यत्र गमन दिखाया गया है। घर घर जाकर कार्यकर्ता एक एक वोट का स्पष्टीकरण कर आवेदन कराएं। इस मौके पर ब्लाक...