कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव निवासी एक मत्स्य व्यवसायी से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फतेहपुर के ठग ने उसकी 78 हजार रुपये की मछली डकार ली। तकादा करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। इसकी शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गौसपुर टिकरी गांव का रहने वाला भैरो प्रसाद मत्स्य व्यवसायी है। उसने बताया कि पिछले दिनों फतेहपुर शहर निवासी इम्तियाज पुत्र वाजिद अली ने उससे 78 हजार 260 रुपये की मछली उधार ली थी। तय हुआ था कि इसकी बिक्री करके रकम दे देगा। पीड़ित के मुताबिक पहले तो आरोपी आज-कल करके मामले को टालता रहा। इसके बाद बात करने से कतराने लगा। फोन उठाना भी बंद कर दिया। मंगलवार को मंझनपुर चौराहे पर मिलने पर तकादा किया गया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हत्या कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.