पिथौरागढ़, मई 6 -- पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 करने की मांग पर चलाया जा रहा पौधारोपण आंदोलन आज 305 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह में रह रहे पर्यटकों ने पौधरोपण किया। पर्यटक आवास गृह में हुए एक विवाह समारोह में वर वधू ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधरोपण करेंगे। गुरुरानी ने कहा कि उनकी मांग पूरी न होने तक आन्दोलन जारी रहेगा। ---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.