फतेहपुर, जनवरी 12 -- फतेहपुर। यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर वाहनों का चालान करने के साथ ही शमन शुल्क वसूल किया है। यातायात प्रभारी लालजी सविता के नेतृत्व में चलाए जाने वाले अभियान के तहत पुलिस ने दो वाहनों से दो हजार रुपये शमन शुल्क वसूलने के साथ ही कागजों में कमियां पाए जाने पर 78 वाहनों का चालान भी किया। साथ ही वाहन स्वामियों को जानकारी परक पंपलेटों का वितरण कर यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...