नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Penny Stock: एनएचसी फूड्स लिमिटेड (NHC Foods Ltd) के शेयरों में आज सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बीएसई पर कंपनी का शेयर 8% चढ़कर Rs.0.84 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव Rs.0.78 था। खास बात यह रही कि शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम 5 गुना से ज्यादा बढ़ा, जिससे निवेशकों का ध्यान इस स्मॉल-कैप स्टॉक की ओर गया। कंपनी का 52-हफ्ते का हाई Rs.1.33 और लो Rs.0.70 है। मौजूदा स्तर पर शेयर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर से करीब 20% ऊपर है।340% का दिया रिटर्न लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह शेयर किसी मल्टीबैगर से कम नहीं रहा है। बीते 5 सालों में एनएचसी फूड्स ने करीब 340% का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इसमें पैसा लगाया होता, तो आज उसकी वैल्यू कई गुना बढ़ चुकी होती। छोटे दाम के बावजूद इस स्टॉक ने ...