चित्रकूट, फरवरी 7 -- चित्रकूट, संवाददाता।स्वास्थ्य महकमे ने आगामी 10 फरवरी से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के संचालन की तैयारियां कर ली है। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए 680 टीमें लगाई गई है। जिनकी निगरानी को लेकर 129 सुपरवाइजर तैनात किए गए है। जनपद में 779956 लोगों को दवा खिलाई जाएगी। जिले के शिवरामपुर, पहाडी, मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के अलावा अर्बन कर्वी में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक अभियान चलाया जाना है। जिसमें घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव को लेकर डीईसी, एल्बेंडाजोल व आइवरमेक्टिन गोली का सेवन कराया जाएगा। सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी के मुताबिक फाइलेरिया मच्छरो के काटने से होने वाली एक लाइलाज बीमारी है। जिससे बचाव को लेकर इंटीग्रेटेड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आशा व आंगनबाडी कार्यकत्रियां घर-घर जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.