मोतिहारी, फरवरी 23 -- पताही। पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर सूखा नशा के विरुद्ध छापेमारी कर 77 पुड़िया गांजा, 220 पीस लहरी, 68 पीस गोगो, नौ पीस चिलम, 15 लीटर देसी चुलाई शराब और दो बाइक बरामद किया है। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि पदुमकेर मंगनी चौक से रामचंद्र सिंह के पान गुमटी में छापेमारी कर 220 पीस लहरी, 68 पीस गोगो,14 पुड़िया गांजा और 09 पीस चिलम बरामद किया गया। वहीं वाहन जांच में जिहुली निवासी अखिलेश सिंह के पास से 63 पुड़िया गांजा और बाइक को जब्त की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...