मुजफ्फर नगर, जनवरी 26 -- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर युवा कलाकार तुषार शर्मा ने अपनी रचनात्मक कला से एक बार फिर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए न्यूज़पेपर स्टिक से 11 इंच ऊँचा इंडिया गेट तैयार किया है। गांधी कालोनी निवासी तुषार शर्मा वर्तमान में सनातन धर्म महाविद्यालय, मुज़फ्फरनगर में एम कॉम के छात्र हैं। उन्होंने लॉकडाउन के समय से अख़बारों की रद्दी का रचनात्मक उपयोग करते हुए छोटे-बड़े कई मॉडल तैयार किए हैं। तुषार द्वारा तैयार किया गया मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम मंदिर (अयोध्या) का मॉडल इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। तुषार शर्मा का उद्देश्य कला के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और भारतीय संस्कृति के सम्मान को आगे बढ़ाना है। इंडिया गेट मॉडल गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.