कटिहार, जनवरी 26 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार में 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 जनवरी 2026, सोमवार को जिला मुख्यालय सहित शहरी और प्रशासनिक परिसरों में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव का भव्य दृश्य देखने को मिलेगा। मुख्य समारोह स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम, कटिहार में प्रातः 09:00 बजे आयोजित होगा, जहां बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री एवं कटिहार जिला के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र मेहता तिरंगा फहराएंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 08:10 बजे शहर के प्रमुख स्थलों पर माल्यार्पण से होगी। कारगिल चौक, अम्बेदकर चौक, अमर जवान ज्योति (सहायक थाना), जेपी चौक, शहीद चौक और नगर निगम के सामने स्थित शहीद स्तम्भ पर क्रमशः शहीदों को नमन ...