बोकारो, जनवरी 26 -- बेरमो, प्रतिनिधि। 77वें गणतंत्र दिवस के लिए पूरा बेरमो अनुमंडल देशभक्ति के रंग में रंग गया है। बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट सहित क्षेत्र के सभी पुलिस प्रशासनिक कार्यालयों, जनप्रतिनिधि और ट्रेड यूनियन कार्यालयों, राजनीतिक दलों के कार्यालयो, सीसीएल, बीसीसीएल, डीवीसी, टीटीपीएस, एसआरयू, टीटीपीएस, समस्त शैक्षिक संस्थानों से लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस को लेकर पूरी तैयारी है। फुसरो नगर परिषद से लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में तिरंगा फहराने की विशेष व्यवस्था की गई है।‌ अनेक स्थानों पर गणतंत्र दिवस समारोह पर सांस्कृतिक प्रस्तुत भी होगी। मुख्य समारोह अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में होगा। तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम फहीम किरमानी के द्वारा 8.30 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर में, अनुमंडल प...