उन्नाव, नवम्बर 26 -- उन्नाव। सेंट जूड्स कालेज लॉ परिसर में 76 वां संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें नि:शुल्क कानूनी सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला जज मनीष निगम ने सभी बच्चों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी। विद्यालय में संविधान पर ज्ञान वर्धन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीती चन्द्रा, सहायक सेवायोजन अधिकारी आस्था सिन्हा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, महामंत्री अनुज बाजपेयी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धरमंगल सिंह ने छात्रों को संविधान संबंधित व्याख्यान किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक फाहद अजीम, आलिशा अजीम, विधि विभाग के विभागाध्यक्ष अनुपम सिंह, शिक्षक उत्कर्ष द्विवेदी, प्रधानाचार्या शुभ्रा घोषाल, उपप्रधानाचार्य सोनू, दी...