उन्नाव, मई 12 -- उन्नाव। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयोजन में जिला कारागार में पंचकुडी गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। यहां 76 कैदियों को गायत्री मंत्र दीक्षा दिलाई गई। आयोजन की शुरुआत जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन कर रहे अधिवक्ता डॉ. शुभम अवस्थी ने गुरु मंत्र व वंदना के साथ शुरुवात की। महायज्ञ शुरू हुआ तो कैदियों ने यज्ञ में आहुतियां दी। इस दौरान प्रभारी कारागार प्रभाकांत पांडेय, उप कार्यपालक भगवानदीन, गायत्री देवी, संतोष तिवारी, राजू पांडेय, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम सुमेर सिंह, संतोष यादव, ओम प्रकाश, नील कमल, प्रशांत शुक्ला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...