धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार की पहल पर एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप के सहयोग से आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए एक दिवसीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 76 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को प्रशिक्षित किया गया। सदर अस्पताल के लेक्चर हॉल में शनिवार को यह प्रशिक्षण भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन (फोस्टैक) कार्यक्रम के अंतर्गत दिया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी को फोस्टैक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एफएसएसएआई के सूचीबद्ध प्रशिक्षक डॉ राकेश सिंह ने खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने खाद्य सुरक्षा के खतरे, स्वच्छता (हाइजीन), खाद्य विषाक्त...