कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील चायल में पिछले माह आई बाढ़ से हुए फसल नुकसान का मुआवजा सोमवार को किसानों को दे दिया गया है। इसके लिए हल्का लेखपाल से सर्वे कराया गया था। गंगा और यमुना की तराई के गांवों में आई बाढ़ ने सैकड़ों किसानों की कई एकड़ फसल बाढ़ से डूब गई थी। एसडीएम आकाश सिंह ने बताया कि पिछले महीने मल्हीपुर, कटैया, मोहम्मदाबाद, पिपरहटा, उमरवल, गौसपुर और कुरई आदि गांवों के किसानों की फसल गंगा और यमुना की बाढ़ के पानी में डूबने से काफी नुकसान उठाना पड़ा था। फसल नुकसान के आकलन के लिए हलका लेखपाल और राजस्व टीम को सर्वे के लिए लगाया गया था। सर्वे के बाद सोमवार को पीड़ित किसान कमलेश नारायण शुक्ला को 5805 रुपये, शिव देवी को 8415 रुपये, भंवर सिंह को 26853 रुपये, देशराज यादव को 7809 रुपये समेत 755 किसानों को फसल नुकसान का मुआ...