प्रयागराज, फरवरी 16 -- वृंदावन उड़िया बाबा आश्रम के संतोष अर्याल 6 दिन में 750 किलोमीटर लंबी यात्रा कर साइकिल से शनिवार को संगम पहुंचे। आस्था की डुबकी लगाने के बाद गंगा मइया का पूजन कर बड़े हनुमान का भी दर्शन किया। रात्रि में सेक्टर 19 में लगे मुक्तेश्वरानंद के शिविर में दर्शन कर विश्राम किया। नेपाल पोखरा के 18 वर्षीय संतोष अर्याल और 17 वर्षीय ललित श्रीउड़िया बाबा आश्रम वृदावन में रहकर भागवत का अध्यन करते हैं। संतोष ने बताया कि 10 फरवरी की सुबह वृंदावन आश्रम से साइकिल यात्रा शुरू की थी। जिसके बाद आगरा, लखनऊ होते हुए 580 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर अयोध्या राम मंदिर पहुंचे, और रामलला का दर्शन पूजन किया। रात्रि अयोध्या में विश्राम के बाद सुबह पुन: साइकिल से महाकुम्भ के लिए यात्रा आरंभ कर दी। संतोष और ललित ने 6 दिन में 750 किलोमीटर की लंबी या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.