पीलीभीत, जनवरी 14 -- पीलीभीत। पिछले दिनों साइफन पर बाघ को घेरने के मामले में अब जंगल सफारी वाली तीन जिप्सियों पर पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना डाल कर उन्हें रिलीज कर दिया गया। अभी इन जिप्सियों को जंगल में सैलानियों की बुकिंग के लिए अनुमति नहीं दी गई है। इस पर आगामी दिनों में निर्णय लिया जाएगा। वहीं जंगल में सैलानियों को घूमने फिरने के लिए अब जंगल सफारी की बुकिंग पीटीआर मुख्यालय से भी जल्द शुरू कराई जाएगी। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पिछले दिनों सैलानियों की जंगल सफारी ने साइफन पुल पर बाघ के दोनों तरफ वाहन लगा दिए थे। जिससे बाघ असहज हुआ था। इस मामले में तीन जिप्सियों को रूट आफ कर जब्त किया गया था। बाद में कुछ वन कर्मियों पर एक्शन भी लिया गया था। मामले में अब तीनों ही जंगल सफारी को 25-25 हजार कुल 75 हजार रुपये जुर्माना लगा कर रिलीज कर दिया गया ...