लोहरदगा, मार्च 17 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। उम्र के सातवें दशक में जब आम इंसान शारीरिक-मानसिक तौर पर कमजोर पड़ जाता है, लोहरदगा के हुसैनी लोहार मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेकर मेडल जीत रहे हैं। वेटरन एथलीट लोहरदगा नदिया निवासी 75 वर्षीय हुसैनी लोहार ने 45 वें राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांच किलोमीटर वॉकिंग की स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। चार से नौ मार्च तक बेंगलुरु में आयोजित इस प्रतियोगिता में हुसैनी लोहार लोहरदगा जिले से एकमात्र प्रतिभागी थे। इन्होंने लंबी कूद में भी भाग लिया था, जिसमें वह चौथे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ की स्पर्धा में भी भागीदारी की। साल 2024 में फिलिपींस में हुए एशियाड में भी हुसैनी लोहार भारतीय टीम में शामिल किए गए थे। मगर आर्थिक परेशानियों की वजह से इसमें भाग नहीं ले पाए। साल 2019 में मल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.