प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- आबकारी विभाग ने मांडा क्षेत्र के पियरी व मेह जागरी इलाके में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। दोनों जगह से 75 लीटर कच्ची शराब को नष्ट कराया गया। जबकि 950 किलोग्राम महुआ निर्मित लहन को भी नष्ट कराया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम को भेजा गया। जहां पर अवैध शराब पकड़ी गई। जिसे नष्ट कराया गया। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों को जहरीली शराब से बचने के बारे में भी बताया गया। इसके नुकसान की जानकारी दी गई। मांडा थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए भी लिख दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.