रायबरेली, दिसम्बर 2 -- रायबरेली। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया है कि प्रवर्तन अभियान के तहत कई स्थानों पर दबिश की करवाई की गई। टीम ने गुरुबक्शगंज के ठकुराइन खेड़ा एवं घाटमपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर दबिश की करवाई की। इस दौरान 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसमें लगभग तीन कुंतल महुआ लहन नष्ट किया गया। इसमें तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...