मऊ, फरवरी 20 -- मऊ, संवाददाता। एसओजी, स्वॉट और थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अंतरजनपदीय चरस तस्कर गैंग के गिरफ्तार सदस्य को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस टीम के सदस्य गैंग से नेटवर्क को खंगालने में जुटे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को काफी अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस टीम गैंग के अन्य सदस्यों की जांच गहनता से करने में जुटी है। चरस तस्करी के मामले में थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपित जितेन्द्र कुमार निवासी आवास-विकास कालोनी हरपुर बलिया को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। वहीं तस्करी मामले में गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस टीम गहन जांच-पड़ताल में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि पकड़े जाने के डर से पुलि...