गाज़ियाबाद, फरवरी 5 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रामीण जोन की पुलिस ने चोरी, लूट और गुम हुए 281 मोबाइल बरामद किए हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित परमजीत हॉल में डीसीपी ग्रामीण जोन ने पीड़ितों को मोबाइल हाथ में दिए तो उनके चेहरे खिल उठे। डीसीपी के मुताबिक बरामद हुए मोबाइलों की कीमत करीब 75 लाख रुपये है। डीसीपी ग्रामीण निमिष पाटील ने बताया कि थानों पर रोजाना मोबाइल गुम होने, स्नैच और लूटे जाने की शिकायत आती हैं। ऐसे मोबाइल को ट्रेस करने के लिए पुलिस की सर्विलांस टीम निरंतर प्रयासरत रहती हैं। ग्रामीण जोन की पुलिस द्वारा सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल द्वारा गुम हुए मोबाइलों की तलाश की गई और 281 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद कर लिए गए। डीसीपी ने बताया कि बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 75 लाख रुपये है। यह मोबाइल दिल्ली-एनस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.