बाराबंकी, मार्च 21 -- बाराबंकी। जिले में संचालित मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केंद्रों की भांति अपग्रेड किया जाना है। इन केंद्रों पर तैनात कार्यकत्रियों को सहयोग के लिए सहायिका मिलेंगी। आबादी का दायरा बढ़ाते हुए मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। शासन से मिले आदेश के बाद प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सीडीपीओ व सुपरवाइजर को कार्य कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि संदीप कौर निदेशक निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग का पत्र 17 मार्च को मिला है। जिसमें मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में अपग्रेड कराने के निर्देश हैं। जिले में 75 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को उच्चीकृत किया जाना है। मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन पूर्व में 250 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.