गंगापार, फरवरी 20 -- स्थानीय रिद्धि सिद्धि उत्सव भवन तरांव में शुक्रवार को 76 जोड़ों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें 75 जोड़ों ने सात फेरे लिए तो एक ने निकाह पढ़ वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। जोड़ों के साथ उनके परिजन और नाते रिश्तेदार भी मौजूद रहे। एक अल्पसंख्यक समुदाय के जोड़े को काजी हाजी सिराजुद्दीन ने निकाह पढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजमणि कोल और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल थे जबकि संचालन कवि बबलू सिंह बहियारी द्वारा किया गया। सामूहिक विवाह की शुरुआत विधायक एवं प्रमुख द्वारा मा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। जोड़ों सहित मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पहले कि सरकारें विवाह जैसे कार्यक्रम में विचौलियों के माध्यम से बंदरबाट करती थी लेकिन अब पूरा का पूरा धन सीध...