अलीगढ़, दिसम्बर 8 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रबी के सीजन में गेहूं की फसल के लिए किसान यूरिया ले रहे हैं। यूरिया की बिक्री में पारदर्शिता के लिए मशीन को नए वर्जन के साथ अपग्रेड किया गया है। मशीन की जियो फेंसिंग की गई है। मगर, बड़ी संख्या में ऐसे विक्रेता भी है जिन्होंने जियो फेंसिंग नहीं की है। विभाग ने उनकी खाद आपूर्ति रोक दी है। अब तक 1083 मशीनें जियो फेंसिंग की गई हैं, जबकि 1158 पीओएस मशीनों में जियो फेंसिंग होनी है। इसके बाद से मशीन अपडेट रहेंगी। कितना माल बिका। किसान ने कितने बैग पिछली बार खरीदे थे। इन सबका रिकॉर्ड मशीन में रहेगा। इससे कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी। किसान को उसकी भूमि के हिसाब से निर्धारित बैग का ही वितरण किया जाना है। एक भी बैग ज्यादा हुआ तो मशीन तुरंत बता देगी। सभी विक्रेताओं को वर्जन अपडेट कर जियो फेंसिंग करने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.