फतेहपुर, दिसम्बर 13 -- फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड से संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-छह में प्रवेश पाने के लिए शनिवार को दोआबा के 17 परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 7460 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 60 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि शेष ने परीक्षा छोड़ दी। शुचिता के लिए शिक्षाधिकारी केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय में अपने पाल्यों को निशुल्क शिक्षा दिलाने के लिए अभिभावक सुबह से ही बच्चों के साथ अपने परीक्षा केन्द्र पहुंचे। जहां अपने पाल्यों को परीक्षा में सफल होने के गुण बताते नजर आए। करीब 10 बजे से बच्चों को केन्द्रों में प्रवेश दिया गया। प्रवेश परीक्षा के लिए पूरे जिले में 17 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। शहर क्षेत्र में पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज एवं राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.