समस्तीपुर, मार्च 21 -- समस्तीपुर। जिले के एक साथ 746 सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों व उनके अधीन कार्यरत 1041 शिक्षकों से डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने स्पष्टीकरण पूछा है। डीईओ ने स्पष्टीकरण का जवाब देने के लिए दो दिनों की मोहलत दी है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी है कि दो दिनों के अंदर पूछे गए स्पस्टीकरण का जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसको लेकर डीईओ ने आज 746 स्कूलों के हेडमास्टरों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि 19 मार्च की तिथि में उनके स्कूलों में उनके अधीन कार्यरत 1041 शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की है, जो आपत्तिजनक मामला है। हेडमास्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना और अपने अधीन संबंधित सभी शिक्षकों का स्पस्टीकरण का जवाब दो दिनों में डीईओ कार्यालय को दें। डीईओ ने जारी पत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.