नई दिल्ली, फरवरी 5 -- iQOO ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम iQOO 15 Ultra है। यह फोन 7400mAh की बैटरी, 100 वॉट की चार्जिंग और 50 मेगापिक्सल का तीन रियर कैमरे से लैस है। फोन 24जीबी तक की रैम ऑप्शन में आता है। इसकी एंट्री अभी चीन में हुई है। 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले आइकू के इस नए फोन की कीमत चीन में 5699 युआन (करीब 74290 रुपये) है। फोन ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध हो गया है। इसकी सेल चीन में 10 फरवरी से शुरू होगी। आइए डीटेल में इस फोन के फीचर्स और स्पेसिकेशन्स के बारे में।फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स कंपनी इस फोन में 6.85 इंच का 2K+ कर्व्ड सैमसंग M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 8000 निट्स का है। फोन 24जीबी तक क...