ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, जुलाई 3 -- उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे के जरिये गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे की मार्किंग का काम शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने 74.3 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए अधिसूचित जमीन की मार्किंग का काम शुरू कर दिया है। यह लिंक एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के 56 गांव की भूमि पर बनेगा। इसे फिल्म सिटी के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। यह भी पढ़ें- नोएडा-बुलंदशहर के 56 गांवों से गुजरेगा लिंक एक्सप्रेसवे, जमीन के बैनामों पर रोक गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनना है। यह 120 मीटर चौड़ा लिंक एक्सप्रेसवे,...